किसान आंदोलन के शहीदों को युवा कांग्रेस की श्रद्धांजलि


 

छत्तीसगढ़ संपादक -- साकेत जांगड़े


किसान आंदोलन के शहीदों को युवा कांग्रेस की श्रद्धांजलि


रायपुर! दिल्ली में किसानों का आंदोलन आज अपने 45वें दिन पूरा कर चुका है, 60 से अधिक आंदोलनरत किसानों की जान दिल्ली की सर्द मौसम व केंद्र की आताताई सरकार के अड़ियल रवैये की वजह से हो चुकी है लेकिन न किसान अपनी जगह से टस मस हुए हैं और न ही केंद्र सरकार ने अपने रवैये में परिवर्तन किया, ऐसे में भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने हक की मांग करते हुए शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए *एक दीया शहीदों के नाम* कैम्पेन चलाया, 

इसी कड़ी में जांजगीर चाम्पा जिले के कचहरी चौक में निर्मित शहीद स्मारक के समक्ष युंकाइयों व वरिष्ठ कांग्रेस जन ने दीपक व मोमबत्ती जला कर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी इस दौरान मीडिया से बात करते हुए *जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्रमौली शर्मा व प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक स्वर्णकार ने बताया कि* आज किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिये देश भर में चलाये गए इस कम्पैन का उद्देश्य इस निष्ठुर मोदी सरकार को यह बताना था कि किसान अकेले नहीं है देश के कोने कोने से उन्हें समर्थन प्राप्त, कार्पोरेट्स की गुलामी कर रही मोदी सरकार इन्हें कमजोर समझने की भूल न करे, किसान ही इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

इस दौरान संगठन जिला के प्रभारी अर्जुन तिवारी जी गुलजार सिंग ठाकुर मोतीलाल देवांगन मंजू सिंग भगवान दास गढेवाल नीता देवांगन उत्तम पाटले कमलेश सिंग ठाकुर शशिकांता राठौर रवि पांडे सन्तोष शर्मा विवेक सिसोदिया नीता थवाईत ऋषिकेश उपाध्याय राइसकिंग रामविलास राठौर शत्रुघन दास महंत प्रदेश सचिव गौरव सिंह पंकज शुक्ला आकाश शर्मा नीलम चन्द्रा ताम्रध्वज चन्द्रा लीलाधर साहू मुकेश केडिया आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments