छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष गुलाबुद्दीन खान व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया


 


प्रमुख छत्तीसगढ़ संवाददाता - साकेत जांगड़े

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसीयों का प्रदर्शन...

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  निर्देशानुसार देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष गुलाबुद्दीन खान व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया

बढ़ रही महंगाई के खिलाफ *बहुत हुआ महंगाई की मार,आंखें खोलो मोदी सरकार*

सत्ता में मोदी सरकार मदहोश,महंगाई से कर दिया जनता को बेहोश। के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन हुआ

आज प्रदेश कांग्रेस छग के आह्वान पर, जिला कांग्रेस जांजगीर-चांपा के निर्देश में, *केंद्र के मोदी सरकार द्वारा,राशन पेट्रोल डीजल एलपीजी गैस* के कीमतों में *बेतहाशा वृद्धि के विरोध स्वरूप में  बम्हनीडीह में प्रदर्शन किया गया



केंद्र की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए किया जा रहा है यह प्रदर्शन.....


 -महंगाई से है हर वर्ग परेशान.....


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के निर्देशों व इम्तियाज हैदर अध्यक्ष प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के दिशा निर्देश से केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही पेट्रोल डीजल व गैस की कीमत के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया है इस संबंध में जानकारी देते हुए गुलाबुद्दीन खान ने बताया कि यह रोष प्रदर्शन राशन के सामानों में बेतहाशा वृद्धि पेट्रोल डीजल के दामो में वृध्दि खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे आम व गरीब तबके के लोगों पर एक प्रहार कोरोना का तो दूसरा मूल्यों की वृद्धि का हुआ है जिससे आम इंसान त्रस्त है इस मूल्यों की वृद्धि पर केंद्र की मोदी सरकार का किसी भी तरीके से नियंत्रण नही है जिसके खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है  ताकि इस रोष प्रदर्शन के जरिए केंद्र  की  सो रही सरकार को जगाया जा सके....

Post a Comment

0 Comments