प्रमुख छत्तीसगढ़ संवाददाता - साकेत जांगड़े :---
हसौद
हसौद उपतहसील व स्वास्थ्य केंद्र में हुआ वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाली स्वच्छता सेवा संगठन के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण - तोशिबा लायन आंनद
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत हसौद के उपतहसील व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नायब तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार के प्रमुख उपस्थिति व मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण करने के लिए क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर पंजीकृत संगठन द्वारा विगत 5 वर्षों से लगातार क्षेत्र में वृक्षारोपण करके एक अलग ही किर्तिमान स्थापित किया है साथ ही इसी संगठन द्वारा विगत वर्षों में नारी शशक्तिकरण,घरेलू हिंसा रोकने,छेड़खानी रोकने एवं नशामुक्ति के लिए सर्वाधिक रूप से अभियान भी जोरों पर चलाया गया है जिसमें हसौद क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 34 ग्राम पंचायतों के महिला,पुरूष बच्चे,बुजुर्ग शामिल होकर अपने स्तर पर कार्य कर रहें है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हसौद क्षेत्र के सबसे बड़े चर्चित व वृक्षारोपण के लिए समर्पित संगठन हरियाली स्वच्छता जनकल्याण सेवा संगठन के सदस्यों द्वारा उपतहसील हसौद परिसर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुलमोहर,नीम के कई पौधें रोपित कर जाली तार से घेरा लगाया गया।
वृक्षारोपण करने के साथ-साथ पेड़ों की उचित देखभाल करने का संकल्प भी लिया साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए उसके चारों ओर जाली तार से घेरा भी लगाया जिससे पौधा मवेशियों के हवाले न हो सकें तथा हसौद नायब तहसीलदार व स्टाफ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी व उनके समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा समय समय पर विधिवत देखभाल,प्रतिदिन पानी जैसे शुरुआती व बुनियादी स्तर पर पौधों के बड़े होने तक समुचित देखभाल करने का भी निर्णय लिया गया
इस अवसर पर विशेष रूप उपस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.आर.के.दिवाकर,हरियाली संगठन के संस्थापक शशिकांत शुक्ला,संगठन के अध्यक्ष तोशिबा आनंद लायन,हसौद सरपँच प्रतिनिधि मनबोध साहू,उपसरपंच बल्लू जायसवाल,संगठन के प्रमुख सदस्य विजय निराला,पंकज भार्गव,हसौद पंच राजकुमार सोना,पंच खगेश पटेल,लाला साहू,मोहेंद्र पटेल,राजेन्द्र भार्गव सहित तहसील,स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ के सदस्य व हरियाली संगठन के सदस्य उपरोक्त वृक्षारोपण अभियान में शामिल रहे।

0 Comments