बरसात से पूर्व पूरा हो पुरहेना तालाब की सफाई व गहरीकरण का कार्य वार्ड नंबर 5 के निवासियों ने सौंपा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन।
प्रमुख छत्तीसगढ़ / भगत शर्मा की रिपोर्ट---
जांजगीर-चांपा:-शक्ति नगर के हृदय स्थल पर स्थित पुरहेना तालाब के खाली करने का कार्य विगत 20 दिनों पूर्व शुरू हुआ था किंतु उक्त तालाब में सफाई व गहरीकरण का कार्य मंद गति से चल रहा था।जिसकी शिकायत वार्ड वासियों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से की गई। शिकायत कर्ताओं ने कहा कि तालाब को खाली करने का कार्य 20 दिन पूर्व शुरू किया गया था किंतु गहरीकरण और सफाई के कार्य में विलंब किया जा रहा हैं।यदि समय रहते इस कार्य को नहीं किया जाता है तो इस तालाब की सफाई का कोई मतलब नहीं होगा क्योंकि बरसात का पानी उक्त तालाब में भर जाएगा ज्ञात हो कि 50 वर्षों से इस तालाब की सफाई का कार्य नहीं होने की वजह से तालाब का पानी बहुत ही गंदा हो गया था व इससे चर्म रोग जैसी बीमारियां होने लगी थी जिसे ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 5 पार्षद पति ने उक्त तालाब को खाली करके सफाई का कार्य प्रारंभ किया था किंतु मिट्टी गीली होने की वजह से सफाई व गहरीकरण कार्य में विलंब होना लाजमी है।यह बात मोहल्ले वासियों द्वारा ना सोचते हुए उनके द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी शक्ति से कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया गया।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।जिसमें दो तरफ बाउंड्री वॉल,पचरी व चारों ओर लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा इसके साथ ही बाउंड्री से लगे सड़क के बीच जो जगह बचेगी उसमें पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा।बताया जा रहा है कि पुरहेना तलाब के सौंदर्यीकरण सिस्टम टेंडर नंबर 58159 के लिए 75 लाख 21 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
पुरहेना तालाब की सफाई का कार्य वार्ड नंबर 5 के पार्षद पति श्री महबूब खान के द्वारा जन सहयोग से किया जा रहा है।यदि उनके द्वारा सफाई कार्य में हम से सहयोग की मांग की जाती है तो सफाई में भी हम उनका सहयोग अवश्य करेंगे।सूचना बोर्ड के संबंध में श्री खान ने कहा कि पहले लगाया गया था किंतु हवा की वजह से सूचना बोर्ड गिर गया यहां समझने वाली बात यह है कि लोहे का बोर्ड गिरकर गायब कहां हो गया व प्राप्त जानकारी के अनुसार सौंदर्यकरण के कार्य की शुरुआत 2 दिन पूर्व ही की गई है तो क्या इनके द्वारा सूचना बोर्ड तालाब खाली करने के पूर्व ही लगा दिया गया था? वही मोहल्ले वासियों का यह कहना हैं कि सूचना बोर्ड कहां लगा है यह हमें मालूम नहीं-जफर खान,मुख्य नगरपालिका अधिकारी,शक्ति ।
पूरहेना तालाब की सफाई का कार्य मेरे स्वयं के खर्चे से व जन सहयोग के माध्यम से कराया जा रहा है। नगर के ही प्रकाश अग्रवाल द्वारा मुझे तालाब खाली करने के लिए पंप देकर सहयोग किया गया था। श्री खान ने बताया कि उक्त तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य भी नगर पालिका द्वारा शुरू किया गया है जिसमें दो तरफ बाउंड्री वॉल पचरी व चारों ओर लाइटनिंग का काम किया जाएगा और बाउंड्री से लगी हुई सड़क के बीच में जो जगह बचेगी उसमें पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा-महबूब खान,वार्ड नंबर 5 शक्ति पार्षद पति ।
यह तालाब 3-4 वार्डो के लोगों के निस्तारी के लिए काम में आता था पार्षद पति ने उक्त तालाब के सफाई के लिए इसे खाली करवाया सराहनीय है किंतु यह कार्य बरसात शुरू होने से पहले हो जाए व तालाब में बरसात का पानी भर जाए इसी वजह से नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है यदि सही समय पर सफाई कार्य नहीं किया जाता है तो इसको खाली करने का कोई मतलब नहीं होगा-रघुनंदन राठौर,वार्ड क्रमांक 5 निवासी।
धीमी गति से काम चलने के कारण सीएमओ को अवगत कराया गया और उन्होंने आश्वस्त किया है कि काम में तेजी आएगी और मानसून पूर्व सफाई कार्य करा लिया जाएगा।75 लाख रुपए सौंदर्यकरण के लिए आया हुआ है इसका सही तरीके से सदुपयोग हो इसके लिए मोहल्ले वासी हमेशा सक्रिय रहेंगे-अनुराग विश्वकर्मा,वार्ड नंबर 5 निवासी ।
तालाब का पानी खराब हो चुका था व इससे चर्म रोग जैसी बीमारियां हो रही थी जिसके वजह से जन सहयोग से तलाक को खाली करके सफाई का कार्य किया जा रहा है जल्द से जल्द इस तालाब की सफाई का कार्य हो बस यही चाहता हूं-सत्येंद्रनाथ सोनी,वार्ड नंबर 5 निवासी ।
तालाब की सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए ताकि बरसात का पानी तालाब में भर सके। पचरी निर्माण कार्य में सीमेंट कम रेत का उपयोग ज्यादा किया जा रहे हैं ऐसा करके इनके द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है-मनोज सोनी,वार्ड नंबर 5 निवासी।
उक्त तालाब सफाई का कार्य वर्षा पूर्व होना चाहिए और इसकी व सौंदर्यकरण की लागत को सार्वजनिक किया जाना चाहिए- जगन्नाथ निर्मलकर,वार्ड नंबर 5 निवासी।

0 Comments