अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने होने से पुलिस आरक्षक की मौत

प्रमुख छत्तीसगढ़ :--- जिला प्रमुख त्रिदेव राय की रिपोर्ट:--

जांजगीर चांपा - जिले के थाना डभरा में पदस्थ आरक्षक पुनीराम खूंटे की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने की लगी जिसको देखते हुए उन्हें पहले डभरा में डॉक्टर को दिखाया गाय था, जहां उसकी हालत गंभीर होने से तत्काल डॉक्टरों द्वारा रायगढ़ भेजा गया वहां रायगढ़ के निजी अस्पताल मेट्रो में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया था। जहां आरक्षक पुनीराम खूंटे का इलाज रायपुर के बालाजी अस्पताल में 3 दिनों से चल रहा था अचानक तबीयत खराब होने से आज उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि पुलिस आरक्षक पुनीराम खुटें को सांस लेने में तकलीफ एवं किडनी व लिवर में इन्फेक्शन होने के कारण तबीयत खराब हो गया था। जिसका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा था आज अचानक हालत गंभीर होने से आरक्षक ने दम तोड़ दिया। वही पुनीराम खूंटे का उम्र लगभग 32 वर्ष की है वह जांजगीर-चांपा जिले के ब्लॉक मालखरौदा अंतर्गत ग्राम मिरौनी के निवासी थे उनके दो लड़की व एक लड़का है।

Post a Comment

0 Comments