प्रमुख छत्तीसगढ़ :--- जिला प्रमुख त्रिदेव राय की रिपोर्ट:--
जांजगीर चांपा - जिले अंतर्गत जैजैपुर ब्लॉक के धमनी निवासी हेमंत कुमार उम्र करीब 43 वर्ष नागेंदर मधुकर उम्र 30 वर्ष महेंद्र मधुकर उम्र 27 वर्ष चिंतामणि बंजारे 55 वर्ष बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे अपने खेत के पास कुंवा निर्माण कर रहे थे कुंवा लगभग पूरी तरीके से तैयार हो चुका था जिसके साफ सफाई का जायजा लेने हेतु हेमंत कुमार और उसके साथ दो साथी कुए के अंदर गए परंतु कुए के अंदर जहरीली गैस होने के कारण तीनों व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिसको देखते हुए चिंतामणि अपने साथियों को संकट में देख बचाने के प्रयास के लिए कुएं में कूदा परंतु जहरीली गैस होने के कारण हालात बेकाबू हो गया जिससे मौके पर ही चारों अंदर डूब गए डूबने की सूचना जब परिजनों को मिली तो देखते ही देखते वहां सैकड़ों की भीड़ लग गई तथा परिजनों ने तत्काल फोन कर 112 की सहायता से जैजैपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया बताया जा रहा है कि चोरों की हालत गंभीर है तथा बच पाना मुश्किल है

0 Comments