*NSUI एग्रीयूथ के मांग पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने रदद् की परीक्षा छात्रों को किया जाएगा प्रोन्नत*


*NSUI एग्रीयूथ के मांग पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने रदद् की परीक्षा छात्रों को किया जाएगा प्रोन्नत*

             प्रमुख छत्तीसगढ़ / साकेत जांगड़े    
            
भारत देश और छत्तीसगढ़ में फैली कोरोना के संक्रमण को देखते हुये विद्यार्थियों के हित मे छात्रगण को हो रही समस्या से अवगत होकर। परीक्षा रद्द करने और प्रोन्नति प्रदान करने की मांग की थी। जिसे विश्वविद्यालय ने स्वीकार कर लिया है और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  के तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सिफारिश के अनुसारछात्रों को प्रोन्नति  देने में सहमति दी है। इस विश्वविद्यालय में बहुत से छात्र देश के कोने कोने से आते है और छत्तीसगढ़ के बीहड़ अंचलो से सम्बन्धित है जहाँ कोरोना का प्रभाव है।
इस फैसले को मुख्यतया प्रदेश NSUI कृषि संयोजक शुभम राव और संरक्षक आशीष रावल अध्यक्ष  सत्येंद्र गुप्ता और बस्तर NSUI कृषि प्रभारी मंजीत रात्रे के सफल निर्देशन और NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के सही मार्गदर्शन के माध्यम से किया गया। जिससे विश्वविद्यालय के सभी छात्रों ने इस निर्णय की सराहना की है।जिस पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन को पूरी NSUI एग्रियूथ धन्यवाद ज्ञापित कर रहा है

Post a Comment

0 Comments