गंडई के वार्ड नं 06 और 07 में हुआ नाली निर्माण का भूमिपूजन।




प्रमुख छत्तीसगढ़ / साकेत जांगड़े ---

गंडई:- आज नगर पंचायत गंडई के वार्ड नं 06 और 07 में नाली निर्माण के भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न हुआ।वार्ड नं 06 में सरस्वती शिशु मंदिर से प्रदीप निषाद के घर तक , जिसकी लागत राशि 3.31 लाख रुपए है।
वही वार्ड नं 07 में नाली निर्माण शत्रुहन यादव के घर से इंडोर एस्टेडियम के पीछे तक बनेगी,जिसकी लागत राशि 3.31 लाख रुपए है।भूमिपूजन के कार्यक्रम में पूर्व जमीदार लाल टारकेश्वर शाह ख़ुसरो जी,विनोद ताम्रकार जी,न.प उपाध्यक्ष जावेद खान,पार्षद क्रांति ताम्रकार, लियाक़त अली, दिलीप ओगरे, भिरगेस यादव, नारायण चतुर्वेदी, सूरज नामदेव,सुनील ठाकुर,मोहसिन खान, मीडिया प्रभारी अमित टंडन,सुभम बघेल,उप अभियंता रूपेश राठिया,कमलेश धुर्वे, कमलेश यादव,बलदाऊ सोनी, आदि बड़ी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments