डभरा पुलिस ने पकड़ी 20 लीटर महुआ शराब
जिला प्रमुख भगत शर्मा की रिपोर्ट:--
जांजगीर चांपा श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर (भा पु से) एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह ,श्री संतोष कुमार महतो एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा श्री बी.एस. खुंटिया के द्वारा लॉक डाउन के मद्देनजर अवैध कच्ची महुआ शराब , जुआ, सट्टा की प्रभावी रोकथाम हेतु कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिए गए हैं जिसके तारतम्य में आज दिनांक 16.6.20 को ग्रामीणों की सूचना पर एक व्यक्ति अवैध बिक्री हेतु महुआ शराब रखा हैं कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी भुनेश्वर पाव उर्फ ननकी पिता चमार सिंह पाव उम्र 35 वर्ष निवासी रामपुर किरारी थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से दो पीला रंग के प्लास्टिक डिब्बा में कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया उपरोक्त कार्यवाही में !निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे , सउनि एस एन मिश्रा एवं आर.लक्ष्मीकांत लहरे , भुनेश्वर गर्ग का योगदान रहा।

0 Comments