दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.83 प्रतिशत प्राप्त कर तमन्ना बंजारे ने बढ़ाया जिले का गौरव



जिला प्रमुख त्रिदेव राय की रिपोर्ट:--
*दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.83 प्रतिशत प्राप्त कर तमन्ना बंजारे ने बढ़ाया जिले का गौरव*

*जांजगीर चांपा* - जिले के मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम नरियरा मे संचालित सिमरन पब्लिक स्कूल नरियरा की छात्रा तमन्ना बंजारे ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.83 प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त कर स्कूल सहित जिले का गौरव बढ़ाया है साथ ही सिमरन पब्लिक के दो अन्य छात्राओं ने भी प्रथम श्रेणी से कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें दीप्ति साहू 75 प्रतिशत व रेशमी चंद्रा 67.16 प्राप्त किए तीनों छात्राओं के मेहनत से स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा विद्यालय संचालक श्री हुलेश कुमार भारद्वाज ने छात्राओं के मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यदि प्रयास करना ना छोड़े तो हर चीज संभव है तीनों छात्राओं ने साल भर कड़ी मेहनत कर यह स्थान प्राप्त किया है हमारे विद्यालय में दसवीं कक्षा में तीन ही छात्राएं थी व तीनों ने बेहतर रिजल्ट प्राप्त कर विद्यालय सहित जिले का गौरव बढ़ाया है जिसके लिए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

Post a Comment

0 Comments