प्रमुख छत्तीसगढ़ / अमीर कुमार बंजारे & आंनद चौधरी --
ग्राम पंचायत बुंदेली के रोजगार सहायक के ऊपर लगे गड्ढा काटने व कम पेमेंट देने के आरोप,,,,,कोरोना वैस्विक महामारी के मार झेल रहे गरीब मजदूर परिवार जिनकी रोजी रोटी की जीविका के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा ,जिसमें लोग काम करके अपनी परिवार का पालन पोषण कर रहे है,ऐसे में यदि कोई इनकी मेहनत पर पानी फेरे तो कितना तखलिफ़ होगा,ऐसी ही नजारा जिला जांजगीर चाम्पा के मॉलखरौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुंदेली की है जहाँ की मजदूरो ने रोजगार सहायक अनिल कुमार उपाध्याय के ऊपर गड्ढा काटने व कम पेमेंट बनाने का गम्भीर आरोप लगाया है।मजदूरो द्वारा 5 दिन काम करने के एवज में 4 सौ ,कोई 5 सौ रुपए मिलने का आरोप लगाया है।सकर्री निवासी श्री गोकुल प्रसाद गबेल का कहना है कि मैं 5 दिन काम किया हु मुझे सौ रुपये पर रोज के हिसाब से मजदूरी मिला है।सरकारी रेट के हिसाब से मुझे पेमेंट नही किया गया है पूछने पर उन्होंने बताया कि रोजगार सहायक द्वारा जब कार्ड में हस्ताक्षर नही करने व हाजरी नही डालने का आरोप लगाया है।गाव वालो की मॉने तो रोजगार सहायक द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी मांगने पर नही देते न ही उनकी सुनते है।इससे लोगो मे काफी नाराजगी है ,इनकी शिकायत जन प्रतिनिधियो द्वारा पी ओ के पास कर चुके है यदि इसी तरह अड़ियल रवैये अपनाते रहे तो हम सभी उच्च अधिकारी के पास जाकर रोजगार सहायक के ऊपर शिकायत करेंगे।वही पी ओ पटेल जी का कहना है कि हमने रोजगार सहायक को उपरोक्त सभी जानकारी देने के लिए बोल दिए है, फिर भी रोजगार सहायक नही दे रहा।
0 Comments