प्रमुख छत्तीसगढ़ :-- जिला प्रमुख त्रिदेव राय की रिपोर्ट:--
जांजगीर-चांपा - जिला के जैजैपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी हसौद के उपाध्यक्ष दादूराम सोनवानी के नेतृत्व में व जिला संयुक्त महामंत्री मधुसूदन साहू के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत हसौद में 25 मई 2013 में झीरमघाटी नक्सली हमले में शहीद हुए स्व.विद्याचरण शुक्ल जी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। विदित हो कि स्व.विद्याचरण शुक्ल जी छत्तीसगढ़ के राजनीति में काफी उच्च स्तर के नेता माने जाते थे और उनका लोहा हर कोई ने माना करते थे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी हसौद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत हसौद में स्व.विद्याचरण शुक्ल जी की तस्वीर में माल्यार्पण कर दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा ग्राम पंचायत धमनी में क्वारंटाईन सेंटर में ठहरे प्रवासी मजदूरों को बिस्किट वितरण किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य हसौद काँग्रेस प्रत्याशी तोशिबा लायन,ब्लॉक काँग्रेस हसौद उपाध्यक्ष द्वय किरित कश्यप, ग्राम पंचायत धमनी सरपँच प्रतिनिधि खेमराज खटर्जी,ग्राम पंचायत मल्दा सरपंच हरिशंकर वैभव,ब्लॉक कांग्रेस हसौद महामंत्री सम्मेलाल कश्यप,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष हसौद छोटुदास महंत,जैजैपुर विस्.NSUI उपाध्यक्ष दिनेश मधुकर,युवा नेता मेहुल बंजारे,युवा नेता सूरज बंजारे,मनोज साहू सहित पंच व आम नागरिक उपस्थित रहे।।

0 Comments