भास्कर जी मुंगेली।
ठा. हरिकपुर के आदेशानुसार
महेंद्र साहू के नेतृत्व में आज शिवसेना जिला ईकाई मुंगेली युवा सेना द्वारा ब्लाक के विभिन्न समस्याओं को लेकर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य मांग
(१)बरदुली आवास से भठली खुर्द तक सड़क निर्माण कराया जाए
(२) गांधीनगर जिला पंचायत से धनगांव गोसाईं तक सड़क मरम्मत कराया जाए
(३) ग्राम पंचायत भठली कला में पानी टंकी का निर्माण हो चुका है टंकी चालू किया जाए
(४) ग्राम पंचायत भठली खुर्द भठली कला कुवागांव धनगांव गोसाईं में शासन द्वारा हेडपंप पर ग्रामीण व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है
(५) ग्राम पंचायत भठली खुर्द में सड़क का मरम्मत किया जाए यह गांव का मुख्य सड़क है
(६) ग्राम पंचायत धनगांव गोसाईं में हाई स्कूल से नवधा मंच तक का सड़क निर्माण कराया इन सभी समस्याओं को लेकर लोक निर्माण विभाग तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर दिनांक 8 मई दिन बुधवार को SDM कार्यलय के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा मुख्य रूप से उपस्थित थे -महेंद्र साहू (अध्यक्ष युवा शिवसेना मुंगेली) रोहित चन्द्राकार किरण कुमार साहू बलराम साहू ओंकार साहू सेवक चन्द्राकर महावीर दिलीप साहू कार्यकर्ता उपस्थित थे।



0 Comments