सतनामी समाज के कार्यकताओ द्वारा नवागढ़ थाना में ज्ञापन सौपा गया
नवागढ़ - प्रदेश सतनामी समाज व भीम आर्मी के द्वारा आज सतनामी समाज के प्रवर्तक व मानव-मानव एक समान के संदेश देने वाले बाबा गुरु घासीदास जी के पंथी गीत पर गलत वीडियो बनाकर वायरल करने वाले लोमस राजपूत यूजर आई-डी @user5012470562394 के खिलाफ में नवागढ़ के थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।प्रदेश सतनामी समाज जांजगीर के जिला उपाध्यक्ष किशन बघेल ने कहा कि गुरुघासीदास जी के सिद्धांतों के विपरीत और सतनाम पंथ के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को चोटित करने के नियत से ऐसा कृत्य टिक-टॉक के माध्यम से किया जा रहा है जबकि पूरा भारत बाबा जी के संदेश मानव-मानव एक समान व जीव हत्या न करें, आदि से ओत-प्रोत है इसके बावजूद असामाजिक तत्वो द्वारा निंदनीय कृत्य किया जा रहा है जो राष्ट्रहित मे सही नही है।ऐसे यूजर आई-डी को ब्लॉक करके संबंधित व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही किया जाना चाहिये। इस मौके पर भीम आर्मी नवागढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष करन टंडन,ब्लॉक सचिव अमित खूंटे, ब्लॉक उपाध्यक्ष लॉरेंस निराला,सतीश सांडे,रवि कोशले आदि लोग उपस्थित रहे

0 Comments