जिला प्रमुख :--- त्रिदेव राय
*शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा हटाने राजस्व विभाग अधिकारियों ने किया कार्यवाही*
*मालखरौदा* - ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रभाठा में पंचायत भवन' गैठान, चरागाह, जैसे अन्य शासकीय कार्य के निर्माण हेतु 4 एकड़ शासकीय जमीन पर अवैध रूप किए गए कब्जे को हटाया गया राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों द्वारा इतनी तीव्र गति से शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है जिससे कि भविष्य में आने वाले शासकीय योजनाओं के लिए शासकीय जमीन मिल पाना असंभव प्रतीत हो रहा है लगातार हो रही अवैध कब्जा को देखते अधिकारियों द्वारा यह ठोस कदम उठाया गया है तथा भविष्य में अवैध रूप से कब्जा करने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ इसी प्रकार से कार्यवाही किया जाएगा अवैध कब्जा हटाने में मुख्य रूप से राजस्व विभाग अधिकारी मालखरौदा तहसीलदार राहुल पाण्डेय नायाब तहसीलदार अनुराग भट्ट धनेश कुर्रे राजस्व निरीक्षक साथ ही पटवारी गण एवं जनपद पंचायत विभाग से मालखरौदा जनपद सीईओ सत्यनारायण वर्मा दर्रभाठा सरपंच, सहित पंचगण एवं ग्रामीण मौजूद रहे!
0 Comments