जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिया गया शहीदों को श्रद्धांजलि
बिते सोमवार रात लद्दाख में बातचीत करने गई भारतीय सेना जवानों पर चीन की कायर सेना ने हमला कर दिया यह हमला पत्थरों,लाठियों और धारदार चीजों से हुआ जिसमें भारत के कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए तीन घंटे चली यह झड़प दुनिया की दो एटमी ताकतों के बीच लद्दाख में 14 हजार फीट की ऊंची गलवान वैली में हुई है।
इसी तारतम्य में जांजगीर जिला के जैजैपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हसौद में जांजगीर जिला काँग्रेस कमेटी के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रविशेखर भारद्वाज के कुशल मार्गदर्शन में मिलन चौक हसौद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं के साथ गलवान में शहीद हुए वीर जवानों को मोमबत्ती जलाकर व 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर माननीय जिलाध्यक्ष चंद्राकर जी ने कहा कि यह चीनियों द्वारा कायराना हरकत है पहले कोरोना जैसे घातक महामारी को पूरे विश्व भर में फैलाया अब हमारे देश में कब्जा करने की नियत से सीमा रक्षा में तैनात आर्मी के जवानों को शहीद कर दिया जाता है ऐसे जटिल अपराधों के लिए उन्हें माफी नही दी जाएगी तथा केंद्र में स्थापित मोदी सरकार को 1 के बदले 10 सिर लाने वाले उनके शब्दों को याद कराते हुए यह देश आपके साथ खड़ा है कहे अंततःउनके अंतिम शब्दों के समावेश के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को बेहतर ढंग से संचालित कर रहे भूपेश सरकार की प्रशंसा जिन्होंने लद्धाख की गलवान घाटी में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के शहीद वीर स्व.श्री गणेश राम कुंजाम की स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए गांव की शाला का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की है व उनके परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी भी सरकार देगी साथ ही शहीद के पिता को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 20 लाख रूपए की अनुग्रह राशि प्रदान की गयी।
इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से हसौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र भार्गव,पूर्व काँग्रेस जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी तोशिबा लायन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण खंडेलिया,ब्लॉक उपाध्यक्ष दादूराम सोनवानी,द्वय बलाक उपाध्यक्ष शिव साहू,द्वय ब्लॉक उपाध्यक्ष कीरित कश्यप,मल्दा सरपँच हरिशंकर वैभव,पूर्व जैजैपुर ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष हरि खटर्जी,IT सेल लोकसभा अध्यक्ष कुशल कश्यप,छपोरा सोसायटी अध्यक्ष लकेश्वर साहू,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष छोटुदास महंत,किसान कांग्रेस अध्यक्ष भोजराम हरवंश,पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष दसरथ कर्ष,ब्लॉक हसौद संयुक्त महामंत्री भगवानदीन भारद्वाज,दिग्गज कांग्रेसी इस्माईल खान,लखन चन्द्रा,दिलसाय लहरे,मुकेश कहरा,नरेश नारंग,सतीष महेश,मेहुल बंजारे,सूरज बंजारे,ओमप्रकाश बर्मन,संतोष जाटवर,कृष्णा पटेल,मोहन धिरहे,शनि कश्यप सहित हसौद गाँव के आम नागरिक उपस्थित रहे।
उक्तासय की जानकारी जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल रत्थुराम चंद्रा ने दी

0 Comments