*मालखरौदा बीएमओ डॉ.कत्यायनी सिंह पर कार्यवाही हेतु शिवसेना ने कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन*
जांजगीर चाम्पा।। शिवसेना जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने कलेक्टर महोदय जांजगीर चाम्पा को मान.टी.एस.सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जांजगीर चाम्पा, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि मालखरौदा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा निवासी कोमल प्रसाद मनहर ने अपनी पत्नी श्रीमती अंजू मनहर जो गर्भवती थी, को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा पहुंचा। जहां ईलाज के एवज में डांक्टर बीएमओ मैडम कत्यायनी सिंह ने पीड़ित परिवार से 10 हजार रूपये की मांग किया। जबकि शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क ईलाज शासन द्वारा किया जाता है।
पीड़ित पक्ष ईलाज कराने के लिए विवश होकर मजबुरी वश 3 हजार रुपये नगद दिया, तब गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। रात्रि बितने के बाद सुबह मृत बच्चा पैदा हुआ। ईलाज कुछ दिन चला उसके बाद पीड़ित परिवार ने डिस्चार्ज करवाने के लिए फिर से जैसे तैसे मजबुरी वश किसी तरह 6 हजार रूपये डां.मैडम को दिये। पीडित पक्ष ने डा.कत्यायनी सिंह बीएमओ मालखरौदा को कुल 9 हजार रूपये दिए। इसके बावजूद मैडम ने डिस्चार्ज करने में आनाकानी किया। जिससे क्षेत्र में मालखरौदा डाक्टरों की कार्यशैली आम जनता को सोंचने में विवश कर रही है, जो जिले तक पहुंच कर चर्चा का विषय बना हुआ है।
शिवसेना सभी डांक्टरों का सम्मान करती है, और हमेशा करती रहेगी। परंतु ऐसे डांक्टर जो अपने कर्तव्यों में घोर लापरवाही करती हो, कि शिवसेना कडी निंदा करती है।
इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए शिवसैनिकों ने जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को प्रभारी मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शासन के योजना में लापरवाही करने वाले डाक्टर कत्यायनी सिंह बीएमओ मालखरौदा के खिलाफ उचित कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा है। कार्यवाही नहीं होने की दशा में शिवसेना द्वारा चरण बद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
भवदीय-
*जिलाध्यक्ष/जिलासचिव*
शिवसेना जिला कार्यालय,
नहरिया बाबा मार्ग,जांजगीर
जिला- जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
0 Comments