अमर शहीद विद्याचरण जी को पुण्यतिथि पर किया गया नमन



अमर शहीद विद्याचरण जी को पुण्यतिथि पर किया गया नमन
-------------------------------बम्हनीडीह - *विगत 25 मई को झीरम घाटी में नक्सली हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्व. नन्दकुमार पटेल जी,स्व. विद्याचरण शुक्ल जी पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्व. महेंद्र कर्मा जी पूर्व नेता प्रतिपक्ष समेत 32 लोगो की मौत हो गई थी,इनमें स्व. विद्याचरण शुक्ल जी घायल थे तथा लम्बी संघर्ष के बाद 11 जून को उनकी मौत हो गई थी आज उनकी पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गुलाबुद्दीन खान प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने कहा कि स्व विद्याचरण शुक्ल जी के बताए रास्ते मे चलकर हम एक नई दिशा को प्राप्त कर आम जनता की सेवा कर सकते है,वे अद्वितीय नेता थे उनके कार्यशैली व व्यवहार हमेशा आमजन के अनुरूप रहती थी,उनके निधन से हमे व्यक्तिगत क्षति हुई है* इस अवसर पर रामराज्य पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह , विद्यानंद चंद्रा किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ,बावा राम जायसवाल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, संतोष जायसवाल, हेमंत साहू, विनोद खुंटे आईटी सेल अध्यक्ष जैजैपुर विधानसभा पवन अजगल्ले हेमकुमार रात्रे सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मास्क लगाए हुए थे,

Post a Comment

0 Comments