ग्राम पंचायत हसौद के सभी क्वारंटाईन सेंटरों से दिया गया प्रवासी मजदूरों को एक साथ छुट्टी



ग्राम पंचायत हसौद के सभी क्वारंटाईन सेंटरों से दिया गया प्रवासी मजदूरों को एक साथ छुट्टी

कल दिनाँक-21/06/20 को उपतहसील ग्राम पंचायत हसौद के शासकीय महाविद्यालय हसौद,शासकीय विद्यालय हसौद व कन्या छात्रावास इन तीनों क्वारंटाईन सेंटरों में लगभग 500 की संख्या में प्रवासी मजदूर ठहरे थे एवं इन सभी मजदूरों की 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुकी थी जिसे प्रशानिक अधिकारियों के निर्देश पर सभी क्वारंटाईन सेंटरों से एक साथ छुट्टी प्रदान की गई।

बता दे कि यहाँ की खाने-पीने से लेकर रहन-सहन,समुचित पानी-बिजली व्यवस्था के साथ प्रशासनिक सुविधा को जांजगीर जिले के सबसे अतुलनीय उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ के रूप में जाना जाता है क्योंकि यहाँ लगभग 1500 से अधिक मजदूर क्वारंटाईन सेंटर में अब तक ठहर चुकें है एवं हसौद के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.आर.के.दिवाकर ने समय-समय पर मजदूरों की उचित देखरेख के साथ चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराते रहे,हसौद थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर अपने टीम के साथ प्रतिदिन देखरेख करते रहे।

हसौद प्रधान आरक्षक योगेश बंजारे,धमनी सरपंच प्रतिनिधि खेमराज खटर्जी,ननकीदाऊ मिष्ठान भंडार हसौद,अशोक बघेल,बिहारी साहू,सौरभ चंद्रा,विष्णु चन्द्रा सहित कई लोगों ने यहाँ की क्वारंटाईन सेंटर में ठहरे मजदूरों के लिए चाँवल, सब्जी सहित बिस्कुट,मिक्चर दान किये।

ग्राम पंचायत हसौद के सरपंच प्रतिनिधि मनबोध साहू,सचिव-कीर्तिप्रसाद जांगड़े,उपसरपंच बल्लू जायसवाल,सामाजिक कार्यकर्ता तोशिबा लायन,पंच शशिकान्त शुक्ला,पंच बसंत राय,पंच राजकुमार सोना,पंच दुजराम साहू,रोहित साहू,पंच बिहारी सोना,बिजेंद्र रात्रे,सरोज साहू, खगेश पटेल,अमृतलाल पटेल,लक्ष्मी यादव,गंगाधर यादव,भुवन साहू सहित शिक्षक अनिल पटेल,खिकराम कश्यप, आर.के.प्रजापति,गिरधारी साहू,संजय धिरहि व अन्य सहयोगी शिवचरण ज्वाला,प्रेम टंडन,गजेंद्र रॉय, मदन राय,मनीराम साहू सहित आम नागरिकों की विशेष योगदान के साथ अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments