अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर भारतीय युवा कांग्रेस के दिशा निर्देश व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के कुशल मार्गदर्शन में प्रवासी मजदूरों को भोजन पैकेट मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया ग



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर भारतीय युवा कांग्रेस  के दिशा निर्देश व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के कुशल मार्गदर्शन में प्रवासी मजदूरों को भोजन पैकेट मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया । इस मौके पर नन्देली भांठा में पहुंचे प्रवासी मजदूरों को भोजन पैकेट दिया गया व राहुल गांधी द्वारा दिये संदेशो को उन तक पहुँचाया गया।  साथ ही जवाहर बाल मंच के बैनर तले बच्चो को न्याय स्टडी किट का वितरण युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव अभिषेक स्वर्णकार के द्वारा किया गया । इस न्याय स्टडी किट में स्कूल बैग , कम्पास बॉक्स , कलर किट , ड्राइंग बुक , रजिस्टर , मास्क व अन्य पुस्तके शामिल किया गया था।
अवसर पर जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चन्द्राकर , पूर्व लोकसभा महासचिव युवा कांग्रेस अभिषेक स्वर्णकार , जनपद उपाध्यक्ष उमाशंकर चन्द्रा , गोलू चन्द्रा , राजकुमार यादव , सन्तोष बंजारे , रामरतन चौहान , रवि साहू , ताम्रध्वज चन्द्रा , गौतम चन्द्रा , प्रदीप पटेल , पार्षद राकेश अग्रवाल , मनोज बंसल , कमलेश साहू , नरेंद्र चन्द्रा मनीष थवाईत , निक्की साहू सहित युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments