प्रमुख छत्तीसगढ़/ अक्षय लहरे एवं अरविन्द बंजारा की रिपोर्ट मुंगेली
भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट द्वारा हिसार के बालसमंद में मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी से मारपीट करने का मामला में पुलिस ने उनपर एफआईआर दर्ज कर ली है।
सोनाली फोगाट पर हिसार की बाजार समिति के एक अधिकारी को थप्पड़ मारने पर पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 147, 149, 186, 332, 353, 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने, उसके साथ मारपीट करने और लोगों के साथ साजिश बनाकर हंगामा करने के इन मामलों में उसे 3 साल तक की सज़ा हो सकती है।
इस पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता गणेश तिवारी ने कहा कि टिकटॉक से राजनीति में आई सोनाली फोगाट ने जो किया है वह अशोभनीय है। सत्ता के घमंड में भाजपा के नेता चूर हैं। एक सरकारी कर्मचारी को सरेआम पीटना अमानवीय कृत्य है जिसके लिए सोनाली फोगाट की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
गणेश तिवारी ने कहा कि सरकारी अफसर व्यवस्था को चलाते हैं,उनका सम्मान करना सभी का नैतिक कर्तव्य है।ऐसी हिंसापूर्ण घटना की मैं कड़ी से कड़ी निंदा करता हूँ और प्रशासन से सोनाली फोगाट को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करता हूँ। ईमानदार अफसर किसी के दबाव में न आयें। ऐसी गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हरियाणा में भाजपा के नेता गुंडागर्दी की चरम सीमा पर हैं। जनता की सेवा करने के बजाय वो जनता और प्रशासनिक अधिकारियों पर अपनी धौंस जमा रहे हैं और जब कोई ईमानदार कर्मचारी उनकी बात मानने से इनकार करता है तो भाजपा के नेता उनके साथ हिंसा करते हैं।

0 Comments