सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक प्रतिनिधि बने संदीप खूंटे




*सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक प्रतिनिधि बने संदीप खूंटे*

सतनामी समाज एक ऐसा समाज है जो पूरी दुनिया को समानता का राह दिखाता है, गुरुघासी दास बाबा जी के  अच्छे सिद्धांत और कार्यशैली से भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना स्थान बनाया और जिसे लेकर उनके सिद्धांत को समाज में जागरूकता लाने के लिए छतीसगढ़  युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी  ,प्रदेश सलाहकार विजेंद्र पाल  एवं जिला पदाधिकारियों के अनुशंसा पर जिला इकाई जांजगीर  चांपा में ब्लॉक प्रतिनिधि का चयन हुआ जिसमें *संदीप खूंटे   ग्राम - राजाभांठा (बेल्हाडीह)* का समाज के प्रति कार्यशैली एवं जागरूकता को देखते हुए  सक्ती के ब्लॉक प्रतिनिधि नियुक्त किये गए । ज्ञात हो कि संदीप खूंटे जी समाज हित में अनेकों कार्य कर चुके हैं तथा सदैव तत्पर रहते हैं ।

नवनियुक्त सक्ती ब्लॉक प्रतिनिधि संदीप खुटे  ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरू बाबा घासी दास जी के सिद्धांत आज न केवल सतनामी समझ मान रहा है बल्कि आज  उनके सिद्धांत को  पूरे विश्व में माना जा रहा है और उनके सिद्धांत में चलकर विश्व में शांति और प्रेम लाना है ।

Post a Comment

0 Comments