NSUI के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा को जनरल प्रमोशन की माँग में सफल होने पर जताया -- हर्ष



कॉलेज छात्रों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए फर्स्ट व सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स का जनरल प्रमोशन कर दिया है। अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा देनी होगी। लॉकडाउन के बाद परिक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रथम और द्वितिय वर्ष के छात्रों को पिछली परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन या असाईनमेंट वर्क के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे।

एनएसयूआई की मांग पूरी

गौरतलब है कि कोविड-19 की महामारी को देखते हुए एनएसयूआई ने सामान्य पदोन्नति की मांग सरकार से की थी। एनएसयूआई ने विश्विद्यालयों में अपने प्रतिनिधि मण्डल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था। मांग पूरी होने के बाद एनएसयूआई के जिलापाध्यक्ष व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा खुशवंत सिंह चन्द्रा ने छत्तीसगढ़ सरकार एवम् एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी का आभार जताया है

Post a Comment

0 Comments