नरियरा सरपंच पति दिलचंद्र रात्रे द्वारा बिना रॉयल्टी व लाइसेंस के रेत का अवैध चोरी कर दर्जनों ट्रैक्टर रेत का किया जा रहा है स्टॉक


जिला प्रमुख :---त्रिदेव राय 

*नरियरा सरपंच पति दिलचंद्र रात्रे द्वारा बिना रॉयल्टी व लाइसेंस के रेत का अवैध चोरी कर दर्जनों ट्रैक्टर रेत का किया जा रहा है स्टॉक*

*मालखरौदा* जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा के सरपंच लक्ष्मीन रात्रे के पति श्री दिलचंद्र रात्रे द्वारा गांव के नजदीक मिरौनी में रेत खदान होते हुए भी रॉयल्टी से बचने के उद्देश्य से बिना किसी रॉयल्टी व लाइसेंस के दबंगई दिखाकर ग्राम पंचायत अमोंदा व मिरौनी के मध्य महानदी से रेत की अवैध चोरी कर दर्जनों ट्रैक्टर रेत को ग्राम नरियरा के चंडीपारा मोहल्ला के सप्ताहिक बाजार के करीब मण्डी मैदान मे स्टॉक किया जा रहा है जबकि शासन के नियम के तहत बिना रॉयल्टी व लाइसेंस के रेत उत्खनन व परिवहन कानूनी रूप से अपराध है तथा ऐसे करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ  कानूनी कार्यवाही किया जाता है परंतु जांजगीर - चांपा जिले के खनिज अधिकारी सबकुछ देख - सुन कर भी कुंभकरणी नींद में सोए हुए हैं और रेत के अवैध उत्खनन एवं चोरी को बढ़ावा दे रहे  हैं इन व्यक्तियों पर किसी भी प्रकार से कार्यवाही ना होने की वजह से इनका हौसला सातवें आसमान पर है

Post a Comment

0 Comments