शिवसेना ने जनजागरण अभियान चलाकर ग्रामीणों की सुनी समस्या



 

*शिवसेना ने जनजागरण अभियान चलाकर ग्रामीणों की सुनी समस्या*

जांजगीर चाम्पा।। शिवसेना जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत जी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने नवागढ ब्लॉक के ग्राम खोखसा, ग्राम सरखों, ग्राम तेंदुभाठा तथा बलौदा ब्लॉक के ग्राम पिसौद, ग्राम बिरगहनी में दौरा कर निरीक्षण किया। जिसमें शासन द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से लिया। ग्रामीणों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। समस्याओं में पता चला कि शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना जिसमें विभिन्न पेंशन धारियों को समय पर पेंशन प्राप्त नहीं होता है। ग्रामीणों ने बताया कि पेंशन की राशि समय पर नहीं मिलने से पेंशन धारियों को काफी परेशानियों से जुझना पडता है।जिस पर जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पेंशन की समस्या से शासन प्रशासन को अवगत कराएंगे। ग्रामीणों की पेंशन की समस्या जब तक दूर नहीं हो जाती तब तक आपके हक व अधिकार के लिए शिवसेना संघर्ष करेगी। शिवसेना के द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान को ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की।
 इस अवसर पर ठा.ओंकार सिंह गहलौत (जिलाध्यक्ष), शुभम सिंह राजपूत (जिलासचिव),अश्वनी कुमार साहू (जिलाकार्यकारिणी), सहित संतराम साहू, राजेन्द्र साहू, रामकुमार यादव (पंच), राजकुमार मिश्रा, रामरतन साहू, खिलावन सिंह चौहान, बंशी लाल यादव, कुंदन केंवट व अन्य ग्रामवासी बडी संख्या में उपस्थित थे।

प्रति,
*श्रीमान संवाददाता महोदय,*
प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
को प्रकाशन हेतु सादर प्रेषित।

🙏🙏भवदीय🙏🙏
*जिलाध्यक्ष/जिलासचिव*
शिवसेना जिला कार्यालय
नहरिया बाबा मार्ग,जांजगीर

Post a Comment

0 Comments