जिला प्रमुख त्रिदेव राय
*नरियरा सरपंच पति पर शासकीय तालाब को अवैध ठेका कराने व मनमानी शासन का आरोप*
*मालखरौदा* जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा के सरपंच पति दिलचंद्र रात्रे पर शासकीय तालाब को गलत तरीके से ठेका में देकर पैसा गवन करने का आरोप लगा है दरअसल पूरा मामला नरियरा ग्राम पंचायत का है जहां कुल 7 शासकीय तालाब है जिसमें 5 तलाब और 2 डबरी शामिल है शासन के नियमानुसार कोई भी शासकीय तालाब कलेक्ट्रेट मत्स्य विभाग के द्वारा पट्टे में दिया जाता है परंतु सरपंच पति दिलचंद्र रात्रे द्वारा शासन को बिना किसी प्रकार की जानकारी दिए अपने पक्ष के व्यक्तियों को साथ में लेकर अपने नजदीक व्यक्ति व परिवार के लोगों को शासन के नियम के विरुद्ध जाकर दबंगई दिखाते हुए बिना किसी नियम - कानून के पालन के बगैर ठेका दे दिया गया सभी तालाब 50,000 - 70,000 जैसे महंगे दामों पर ठेका देकर पैसा गबन करने का आरोप लगा है इसके साथ ही सरपंच पति पर मनमानी शासन का भी आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि सरपंच पति ग्राम सभा का बैठक बिना किसी के सहमति व बिना किसी को सूचना के अपने पक्ष के कुछ व्यक्तियों को साथ लेकर करते हैं व अपने पक्ष के पंचों को ही साथ लेकर मनमानी तरीके से कार्य करते हैं जिसको विरोध में नीलकंठ रात्रे द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा के पास लिखित शिकायत किया गया

0 Comments