जिला प्रमुख :--- जितेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट:--
*आयुर्वेद ग्राम किकिरदा में पौधारोपण किया गया*
✍🏻वृहद वृक्षारोपण के तहत प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आयुर्वेद ग्राम किकिरदा में मुनगा आदि पौधों का रोपण किया गया। शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि तिलक बंजारे जी द्वारा औषधालय प्रांगण में पौधारोपण करके किया गया। तत्पश्चात ग्रामीणों को औषधीय पौधा मुनगा,पपीता,आंवला पौधा वितरित किया गया,इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ने कहां कि मुनगा कुपोषण से बचाव करता है,आंवला से विटामिन सी विटामिन पपीता से विटामिन ए की प्राप्ति होती है।हम सबका कर्तव्य है कि इन पौधों का देखभाल कर हमें इतनी सुरक्षा करनी चाहिए।इस अवसर पर पंचगण, औषधालयीन कर्मचारी जलेश्वर लश्कर एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

0 Comments