केंद्र की भाजपा सरकार प्रतिदिन पेट्रोल ,डीजल की दामों पर कर रही है वृद्धि :-- युवा नेता साकेत जांगड़े



केंद्र की भाजपा सरकार प्रतिदिन पेट्रोल ,डीजल की दामों पर कर रही है वृद्धि :-- युवा नेता साकेत जांगड़े

 जांजगीर चाम्पा :--कोरोना माहमारी के इस आपदा पर पेट्रोल डीजल के दामों को महँगा कर आमजनों के जेब में डाका डाला रही मोदी सरकार जब की इस वक़्त आमजनों को हर संभव राहत देने की जरूरत है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूथ इंटक छत्तीसगढ़ व युवा नेता विधानसभा जैजैपुर श्री साकेत जांगड़े  ने कहा की कुछ दिन पूर्व मोदी सरकार ने रसोई गैसों के दामों में बढ़ोतरी कर गृहणियों की चिंता में वृद्धि की थी उनका किचन महँगा किया था।

आज फिर पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि किया गया जबकि कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत में लगभग 9% की गिरावट आई है इस पर भी देश की जनता को राहत पहुचाने के बजाय केंद्र सरकार उनपर पेट्रोल डीजल महँगा कर अतरिक्त बोझ डाल रही कोरोना माहमारी के आपदा पर लाखों लोगो की आजीविका प्रभावित हुई है छोड़े बड़े व्यवसायो पर संकट मंडरा रहा है कोरोना माहमारी पर आज बड़ी तेजी से आमजनों कि आय एक एक रुक सी गई है।

युवा नेता श्री साकेत जांगड़े ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजना के तहत आज छत्तीसगढ़ का किसान खुश है आज किसान किसानी के लिए तैयारी कर रहा इस समय किसानों को बडी राहत देने की जरूरत है परन्तु केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि कर ऐसे समय में जब की उन्हें पेट्रोल डीजल की ज्यादा जरूरत होती है किसानों के अतरिक्त खर्च का बोझ उठाना पड़ेगा।

लॉक डाउन की वजह से आज आमजन गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर वर्ग के सामने सबसे बडी समस्या रोजगार है उनकी रोजागर उनके व्यवसाय की आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने की पहल करनी चाहिए केंद्र सरकार को न की इस वक़्त पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि करने की जरूरत केंद्र सरकार को तत्काल पेट्रोल डीजल के दामों को कम करने की जरूरत ताकि आमजनों को राहत मिल सके।

पेट्रोल डीजल के महँगे होने से इसका प्रभाव हर जगह पड़ेगा ट्रासपोटिंग महँगा होगा फल,सब्जियां,खाद्य सामने महँगी होगी जिससे की आम नागरिको की ही समस्याओं पर इजाफा होगा कोरोना माहमारी के आपदा पर आज जनता संघर्ष कर रही लॉक डाउन की वजह से महीनों व्यापार बन्द रख कर सरकार के साथ खड़ी रही अब केंद्र सरकार का फर्ज बनता है आमजनों के साथ खड़ी हो पेट्रोल डीजल के दामों पर राहत दे।

Post a Comment

0 Comments