बिना सूचना बोर्ड के कराया जा रहा है निर्माण कार्य शासन के नियमों की उड़ाई जा रही ग्राम पंचायत नरियरा का मामला



जिला प्रमुख:---त्रिदेव राय की रिपोर्ट----

बिना सूचना बोर्ड के कराया जा रहा है निर्माण कार्य शासन के नियमों की उड़ाई जा रही ग्राम पंचायत नरियरा का मामला

*मालखरौदा* - जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा सरपंच द्वारा शासकीय कार्य बिना किसी सूचना बोर्ड के कराया जा रहा है जबकि शासन के नियम के तहत कोई भी शासकीय कार्य निर्माण कराने से पूर्व उसकी जानकारी के लिए सूचना बोर्ड तैयार कराया जाता है परंतु नरियरा सरपंच द्वारा बिना की सूचना बोर्ड के मनमर्जी निर्माण कार्य करा कर शासकीय नियम का धज्जियां उड़ा रहे हैं और मामला सिर्फ एक कार्य का नहीं बल्कि सीसी रोड निर्माण, तालाब गहरीकरण, भवन निर्माण, जैसे अन्य शासन द्वारा कराए गए किसी कार्य में अभी तक सूचना बोर्ड लगाकर जानकारी उपलब्ध नहीं कराया गया है जिससे संबंधित व्यक्तियों को जानकारी लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

*जनपद पंचायत मालखरौदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी का क्या है कहना...*

इस विषय में जब हमारे संवादाता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा श्री सत्यनारायण वर्मा से बयान लिया तो उनका कहना है कि मुझे भी इस विषय अभी जानकारी प्राप्त  हुआ था मे तत्काल विषय की उचित जांच करा कर तत्काल सरपंच को उसने बोर्ड लगाने हेतु आदेशित करूंगा !

    
       

Post a Comment

0 Comments