जिला प्रमुख :--- त्रिदेव राय की रिपोर्ट:-----
*लम्बोदर चंद्र की अध्यक्षता में शिक्षा स्थाई समिति की अहम बैठक सोमवार को*
*मालखरौदा* - विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार मालखरौदा जनपद पंचायत की शिक्षा स्थाई समिति की अहम बैठक 06.07.2020 दिन सोमवार को दोपहर 2:00 बजे जनपद पंचायत मालखरौदा के सभाकक्ष में कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए श्री लम्बोदर चंद्रा उपाध्यक्ष व सभापति स्थाई शिक्षा समिति की अध्यक्षता में होना सुनिश्चित किया गया है बैठक के मुख्य उद्देश्य विद्यालयो स्वच्छता एवं रख रखाव व देखभाल संबंधित चर्चा विद्यालय में स्थित बालक - बालिका शौचालयो की मरम्मत एवं सफाई संबंधित चर्चा प्रवासी मजदूरों के बच्चों को बिना किसी भेदभाव के स्वतंत्र रूप से शत प्रतिशत प्रवेश दिलाने के संबंध में चर्चा सहित कई मुख्य बिंदु पर चर्चा कर विषयों पर उचित निर्णय लिया जाएगा
0 Comments