. जिला प्रमुख --जितेंद्र तिवारी
देवांगन बंधुओं को सम्मानित किए जाने पर बधाई
✍️बिर्रा-कोरोना महामारी के समय बच्चों की अनवरत पढ़ाई जारी रखने में स्वैच्छिक रूप से भागीदारी निभाने के लिए 5 सितंबर 2020, शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा श्री कन्हैया लाल देवांगन (शिक्षक एल.बी.) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तालदेवरी, संकुल केंद्र-बिर्रा एवं श्री रामसाय देवांगन (शिक्षक एल.बी.) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नक्टीडीह, संकुल केंद्र- करनौद दोनों भाइयों को पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत नियमित ऑनलाइन क्लास लेने के कारण e-certificate (प्रशस्ति पत्र) से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विकास खंड शिक्षाधिकारी आदरणीय श्री के.के.बंजारे जी,बी.आर.सी. श्री एच.के.बेहार सर , संकुल प्रभारी ~श्री लखन लाल कश्यप एवं शैक्षिक समन्वयक श्री अरुण कश्यप(बिर्रा) तथा संकुल प्रभारी श्री पंचराम तंबोली एवं शैक्षिक समन्वयक राम शंकर पांडे जी (करनौद) ने शुभकामनाएं प्रेषित किए साथ-साथ ब्लॉक- के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
💐💐💐💐💐💐💐💐




0 Comments