शिक्षक छविकुमार पटेल हुए शिक्षा दूत संम्मान से सम्मानित



 जिला प्रमुुख -- जितेंद्र तिवारी 

*✍️शिक्षक छविकुमार पटेल हुए शिक्षा दूत संम्मान से सम्मानित*


बिर्रा- बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत बोरसी प्राथमिक शाला बोरसी के शिक्षक छविकुमार पटेल के शिक्षकिय गतिविधियों पर उत्कृष्ठ कार्यों से प्रभावित होकर राज्य शासन  द्वारा आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार के अंतर्गत शिक्षा दूत पुरस्कार 2020 सम्मान से जिसमें प्रशस्ती प्रमाणपत्र व 5000 रू नगद राशि से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर यशवंत कुमार,जिला शिक्षाधिकारी केएस तोमर,डाइट जांजगीर के प्रचार्य श्रीमती सविता राजपूत, राजीव शिक्षा मिशन से हरिराम जायसवाल सहित जिले के सभी विकासखंड शिक्षाधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे।शिक्षक छविकुमार पटेल के सम्मानित होने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बी आर सी बम्हनीडीह, संकुल केन्द्र बिर्रा एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



Post a Comment

0 Comments