नवीन विधानसभा का नाम हो ममतामयी मिनीमाता जी के नाम पर -- प्रदेश सचिव साकेत जांगड़े
रायपुर- प्रदेश सतनामी यूथ छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव व प्रवक्ता श्री साकेत जांगड़े द्वारा राज्य सरकार से मांग किया गया है कि छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का नाम ममतामयी मिनीमाता जी के नाम पर किया जाए। तत्कालीन विधानसभा भवन मिनीमाता जी के नाम पर ही है। मिनीमाता जी छत्तीसगढ़ से लगातार सात बार सांसद रही है और कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही है मिनीमाता जी का छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य घोषित करवाने में भी अहम योगदान रहा है अगमदास गुरु राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग ले रहे थे। उनके रायपुर का घर सत्याग्रहियों का घर बना।
पं. सुन्दरलाल शर्मा, डॉ. राधा बाई, ठाकुर प्यारेलाल सिंह - सभी उनके घर में आते थे। अगमदास गुरु के कारण ही पूरे सतनामी समाज ने राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व महिलाओं के सम्मान व हक अधिकार की आवाज भी संसद भवन तक पहुचाए।
वर्तमान में विधानसभा भवन का नाम मिनीमाता जी के नाम पर है जिसको बदलने का कोई औचित्य नही है । राज्य सरकार ने भूमिपूजन पर मिनीमाता जी के नाम को हटा कर नवीन विधानसभा भवन लिख कर भूमि पूजन किया ।
जिससे सतनामी समाज में नाराजगी व्यक्त की।सतनामी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर विधानसभा भवन का नाम यथावत रखने के लिए ज्ञापन देंगे। अगर फिर भी इस पर कार्यवाही नही किया जाता है तो सतनामी समाज उग्र आंदोलन करेगा।
0 Comments