सर्तकता जागरूकता अभियान सेमरिया,बंसुला में जनहित एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने की ली गई शपथ


 

छत्तीसगढ़ उपसंपादक -- जितेन्द्र तिवारी

सर्तकता जागरूकता अभियान सेमरिया,बंसुला में जनहित एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने की ली गई शपथ

     *🌸सतर्कता जागरूकता अभियान बी ई ओ के के बंजारे,ए बी ई ओ हिमांशु मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन मे बी आर सी हिरेन्द्र बेहार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों पालको, शिक्षकों जनभागीदारी व महिला समूहों को ईमानदारी, पारदर्शिता,कोविड 19 से बचाव व शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जनहित एवं बच्चों के प्रति (शिक्षा) कार्य करने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा के साथ शपथ दिलाई।इस अवसर पर सबको एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया*। 

   *सेमरिया और बंसुला में फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रतिज्ञा ली गई। सभी उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी व महिला समूह ने प्रतिज्ञा लेते हुए कहा कि हम कोविड 19 का बचाव करते हुए बच्चों के प्रति शिक्षा को आगे बढ़ाना है तथा ईमानदारी और सत्य निष्ठा के संस्कृति को प्रोत्साहन देंगे हम निष्पक्ष भाव से पारदर्शिता जिम्मेवारी तथा  निष्पक्षता पूर्वक कार्य करेंगे*।

   *बीआरसी एचके बेहार ने कहा के वर्तमान समय में हमें कोविड-19 के बचाव के लिए मास्क, बार-बार हाथ धोना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अत्यंत आवश्यक है साथ ही इस भयानक परिस्थिति में शिक्षा को भी आगे बढ़ाना है इसलिए आप सभी इस कार्य में जुड़ जाएं साथ ही अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें*।

    *विशेष आमंत्रित शरद चतुर्वेदी ने कहा कि इस कोरोना विषाणू के प्रकोप से बचते हुए हमें हर कार्य को गति देना है साथ ही आरोग्य ऐप को अनिवार्य रूप से सभी के मोबाइल में अपलोड करने की भी जानकारी प्रदान की है उन्होंने कहा इससे हम अपने आप को बचाव कर रख सकते हैं इसलिए आप सभी आरोग्य ऐप्स को अवश्य डाउनलोड करें और दूसरे को भी प्रोत्साहित करें*।

     *कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य (रमेश मेहरा),प्रधान पाठक, शिक्षक, सरपंच, पंच, पूर्व प्रतिनिधि, जनभागीदारी, सफाई कर्मी, रसोईया, मितानिन, रोजगार सहायक व पालक उपस्थित हुए। जिनकी संख्या 83थी।पी एल प्रभारी उमेशदुबे ने सभी को पहले सेनेटाइजर कर मास्क वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ कश्यप व कमलेश गुप्ता ने किया*।

Post a Comment

0 Comments