*मालखरौदा तहसील में रिश्वत मांगने वाले पटवारी पर 20 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नही*

 


जिला प्रमुख -- किशन बघेल 

*मालखरौदा तहसील में रिश्वत मांगने वाले पटवारी पर 20 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नही*

मालखरौदा- जांजगीर-चांपा जिले में लगातार पटवारियों द्वारा किसी प्रकार के कार्य के लिए पैसों की मांग की शिकायत की खबर प्रकाशित होती ही है। पर जिम्मेदार अधिकारी उस पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं ऐसे ही मामला जांजगीर-चांपा जिले के मालखरोदा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चारपारा में देखने को मिला जहां एक किसान से पैसों की मांग की गई जिसकी शिकायत किसान ने मालखरौदा तहसीलदार थे कि लेकिन अब तक रिश्वत मांगने वाले पटवारी के ऊपर कोई भी कार्यवाही नही होना समझ से परे है। किसान का कहना है कि वह जमीन की खरीदी की थी जिसका रजिस्ट्री भी हो गया है पर पर्ची के लिए पटवारी द्वारा पैसे की मांग किया जा रहा है। और बिना पैसे के काम नहीं करूंगा बोला जा रहा है। जिसके बाद गरीब किसान ने मालखरौदा तहसीलदार के पास लिखित में शिकायत दर्ज किया। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी रिश्वत मांगने लापरवाह पटवारी नरेंद्र मैत्री के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुआ है।

जिम्मेदार अधिकारी कारवाही से आखिर क्यों डर रहे अब तक कोई कार्यवाही नहीं होना अधिकारियों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं

Post a Comment

0 Comments