छत्तीसगढ़ उपसंपादक --- जितेन्द्र तिवारी
*अनूठा अंदाज में ओपीएस रंगोली बनाकर मांगेंगे पुरानी पेंशन*
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर दीपावली पर्व में एक रंगोली ओपीएस के नाम चलाने का निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दुबे, राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, जांजगीर जिला संयोजक सत्येन्द्र सिंह, जिला सहसंयोजक बोधीराम साहू, विजय प्रधान, राजकिशोर धिरहि, माखन राठौर, उमेश दुबे, विकेश केशरवानी,ने कहा है कि रंगोली के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार तक नए अंदाज में पहुंचाने के लिए सभी एन पी एस कर्मचारियों से "एक दीपक - पुरानी पेंशन" अभियान चलाने का आह्वान किया है।
रंगोली बनाकर उसमें ओपीएस या हमारा मिशन पुरानी पेंशन या पुरानी पेंशन बहाल करो, लिखकर सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए अपने अधिकार प्राप्ति के लिए अनूठा मुहिम पूरे देश, प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसमे महिला एन पी एस कर्मचारी आगे बढ़ कर भाग लेंगी तथा सभी एन पी एस कर्मचारी एक रंगोली ओपीएस के नाम पर बनाएंगे।
दीपावली में रंगोली का विशेष महत्त्व रहता है, इस बार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को रंगोली के साथ जोड़कर एनपीएस कर्मचारियो में जागरूकता व एकजुटता का संदेश देते हुए अपनी मांग को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाएंगे।
*बसंत चतुर्वेदी*
राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी
NOPRUF

0 Comments