छत्तीसगढ़ संपादक -- साकेत जांगड़े
सतनाम संदेश यात्रा का नरियरा एवं बनाहिल में सत्येंद्र बंजारे पी. एस.एस.सी. युवा महासचिव के नेतृत्व में होगा स्वागत
प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा 22 नवंबर को बिलासपुर से कोरबा तक निकाले जा रहे हैं सतनाम संदेश यात्रा में कैबिनेट मंत्री जगद्गुरु रूद्र कुमार जी का स्वागत नरियरा में सत्येंद्र बंजारे के मार्गदर्शन से जितेंद्र कुमार र रात्रे के नेतृत्व में होगा स्वागत सत्येंद्र बंजारे ने बताया कि सतनाम संदेश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर है नरियरा में जितेंद्र कुमार रात्रे को स्वागत का दायित्व दिया गया है वही ग्राम पंचायत बनाहील में सत्येंद्र बंजारे खुद करेंगे सतनाम संदेश यात्रा का स्वागत सत्येंद्र बंजारे ने बताया कि ग्राम पंचायत बनाहील स्वागत वे खुद करेंगे उन्होंने अपने गांव के युवाओं और कुछ पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं और तैयारी अब पूरी करने की बात कही है
*सत्येंद्र बंजारे के निवास स्थान है ग्राम पंचायत बनाहील*
आपको बता दें कि प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ की युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र बंजारे के निवास स्थान है ग्राम पंचायत बनाहील जहां पर हुए अपने निवास स्थान पर जगतगुरु रुद्र कुमार जी का भव्य स्वागत करेंगे वह बहुत ही कम उम्र के और चर्चित समाज सेवी हैं वह हमेशा से ही समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं
बिलासपुर से लेकर कोरबा तक गूंजेगा जय सतनाम का नारा बंजारे
सत्येंद्र बंजारे ने बताया कि 22 नवंबर को निकाले जा रहे हैं सतनाम संदेश यात्रा जोकि बिलासपुर से निकलकर कोरबा तक जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में सतनामी समाज की युवा भाग लेंगे बिलासपुर से लेकर कोरबा तक की जमीन बाई सोमवार को जय सतनाम के नारों से गूंज उठेगी
*गुरु रूद्र का स्वागत कर पाना मेरा भाग्य सत्येंद्र बंजारे*
सत्येंद्र ने बताया कि यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि सतनामी समाज के कैबिनेट मंत्री व हमारे समाज के गौरव हमारे गुरु का स्वागत करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त होगा निश्चित ही मैं गुरु रूद्र कुमार जी का आशीर्वाद पाकर उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज को जागरूक करने और समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करूंगा क्योंकि भगवान से पहले गुरु का पूजा किया जाता है मेरे लिए गुरु भगवान से पहले हैं क्योंकि गुरु ही भगवान तक जाने की रास्ता प्रशस्त करते हैं तो यही मेरे लिए बेहद ही खास दिन होगा और सौभाग्य की बात होगी

0 Comments