संवाददाता -- जितेन्द्र तिवारी
करवाचौथ पर खिले सुहागिनों के चेहरे
(जेएमके ग्रुप बिर्रा द्वारा आयोजित प्रश्न प्रतियोगिता का 96 वां सवाल)
बिर्रा-जेएमके ग्रुप बिर्रा द्वारा आयोजित प्रतिदिन सुबह 10 बजे ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में करवाचौथ की सुबह सवाल दिया गया। जिसमें ग्रुप ने आसान सा सवाल दिया कि इस आडियो को सुनकर फिल्म का नाम बताईए। प्रतिभागियों ने धड़ाधड़ सवाल का जवाब दिए। जिन्हें शायंकालीन समय में संयुक्त फोटो सहित आनलाईन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।और ठीक चंद्रदर्शन के समय सभी महिला प्रतिभागियों ने ग्रुप पर अपनी खुशी जाहिर की। जिसमें श्रीमती सरला-तोषण तिवारी,श्रीमती लता-राजू तिवारी,श्रीमती सुनीता-तीजराम साहू, श्रीमती संगीता-योगेश उपाध्याय,श्रीमती शकुंतला-महेन्द्र कौशिक,श्रीमती नम्रता-दिवाकर शर्मा,श्रीमती प्रीति- सुनील तंबोली,श्रीमती प्रतीमा-देवेंद्र नामदेव,श्रीमती शुभांगी-सूरज थवाईत,श्रीमती चंचल-एस एल चंद्राजी,श्रीमती अनीता-रामगोपाल सराफ सहित लगभग 20 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह ग्रुप समय समय पर इस तरह प्रतियोगिता के माध्यम से हमारी खुशियों में चार चांद लगा देता है।इसके लिए जेएमके ग्रुप बिर्रा के पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई। आयोजन को लेकर एडमिन जितेन्द्र तिवारी, महेंद्र कौशिक, विकास तिवारी सहित सहयोग गण का विशेष योगदान रहा।
टीप फोटो- जिन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया


0 Comments