छत्तीसगढ़ उपसंपादक -- जितेन्द्र तिवारी
शालिग्राम और तुलसी की पूजा कर मनायी गई तुलसी विवाह-प्रबोधनी एकादशी का त्यौहार
बिर्रा- देवोत्थान प्रबोधिनी एकादशी का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।देव जाग्रत व उपासना का पर्व प्रबोधिनी एकादशी व्रत तुलसी विवाह पर सभी ने अपने-अपने घरों में शालिग्राम शिला और गन्ने का मंडप तुलसी चौरा पर शालिग्राम रखकर पूजा अर्चना कर मनाया गया।मान्यता है कि इस दिन भगवान अपने चार माह के निद्रासन से जागते हैं और इस दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।इसी दिन से चतुर्मास का भी समापन हो जाता है। भगवान शालिग्राम और तुलसी का विधिवत पूजा अर्चना कर मनाया गया।

0 Comments