भेंटवार्ता : केबिनेट मंत्री जगतगुरू रूद्र कुमार से प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर के संपादक ने की सप्रेम भेंट

रायपुर : प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर। आज 19 नवंबर 2020 को दोपहर में जगतगुरू रूद्र कुमार जी केबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन से उनके शासकीय निवास कार्यालय  सतनाम सदन जेल रोड़ फाफाडीह चौक रायपुर में श्रवण कुमार संपादक प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर ने सौजन्य मुलाकात किया। छत्तीसगढ़ महिमा,सुघर गांव पत्रिका अखबार की प्रति भेंट कर आगामी 2021नव वर्ष में प्रकाशित की जाने वाली छत्तीसगढ़ महिमा कैलेण्डर प्रकाशन की प्रारूप भेंट किया।
साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में लगातार चल रहे सतनाम संदेश यात्रा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी 22 नवंबर 2020 को महंत बाड़ा बिलासपुर से जिला जांजगीर चांपा होते हुए कोरबा तक आयोजित सतनाम  संदेश यात्रा की सफल आयोजन तैयारी की बात रखा। गिरौदपुरी धाम विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ में प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव की कार्यालय सतनाम सत्संग भवन निर्माण व बोर खनन ग्राम पंचायत परसाडीह के लिए स्वीकृति की मांग पत्र सौंपा। जरूरतमंद लोगों की जन संपर्क भ्रमण के दौरान मिले विभिन्न गतिविधियों समस्याओं को प्राप्त सुझाव मांग पत्र को देकर अवगत कराते हुए शीघ्र उनके निदान कराने आग्रह किया। जिनको माननीय जगतगुरू रूद्र कुमार जी केबिनेट मंत्री ने पूर्ण कराने आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments