छत्तीसगढ़ संपादक -- साकेत जांगड़े
शिवसैनिकों ने निकाली बाजे-गाजे व रथ पे सवार करके, श्रीराम जी की झांकियों के साथ विजयादशमी शोभायात्रा
शिवसेना ब्लॉक इकाई जैजैपुर के शिवसैनिकों ने शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत जी के नेतृत्व तथा हीरालाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर की अध्यक्षता में विजयादशमी शोभायात्रा को धुम धाम से जैजैपुर में मनाया गया। शामिल होने वाले शिवसैनिकों व भक्तगणों के लिए भोजन की ब्यवस्था नीम चौंरा के सांस्कृतिक भवन में किया गया था। भोजन के पश्चात श्रीराम मंदिर जैजैपुर में शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व व ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर हीरा लाल पात्रे की अध्यक्षता में समस्त शिवसैनिकों व भक्तगणों द्वारा विधि-विधान से पुजा-अर्चना कर विजयादशमी शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। जैजैपुर के शिवसैनिकों द्वारा जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत जी सहित जिला पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। जिसके पश्चात बाजे-गाजे व श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान की झांकियों के साथ मुख्य सडक होते हुए- संतोषी मंदिर-पुराना बस स्टैंड- बस स्टैंड मुख्य मार्केट- अस्पताल- कोआपरेटिव बैंक- मेन रोड होते हुए- दशहरा गढ मैंदान- विश्राम गृह जैजैपुर तक शिवसैनिकों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पुनः श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां धर्मसभा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से ओंकार सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष, चंदन धीवर जिला महासचिव, शुभम सिंह राजपूत जिला महासचिव, दिलेश्वर विश्वकर्मा जिलासचिव, बलभद्र पटेल जिलासचिव, ईश्वर साहू जिलासचिव, चन्द्रशेखर बरेठ जिला उपाध्यक्ष, दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, रमेश साहू जिलाकार्यकारिणी, हीरा लाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर, वेद प्रकाश पटेल ब्लॉक प्रभारी मालखरौदा, केदारनाथ बरेठ ब्लॉक प्रभारी बम्हनीडीह, अभिनव सिंह ब्लॉक प्रभारी नवागढ़, देवनारायण साहू ब्लॉक प्रभारी अकलतरा सहित सोनू धीवर, राजकुमार सारथी, दिनेश साहू, रघुनंदन सारथी, राजू हरवंश, छबीलाल सिदार, हीरालाल यादव, धनीराम सिदार, राजेश महंत, राजेन्द्र हरवंश, रामेश्वर सोनवानी, संतोष सारथी, दिलीप सोनवानी, गंगाराम धीवर, संतोष बरेठ, दुजराम धीवर, महिला सेना से श्रीमती लीला बाई पात्रे, शहर बाई, सोनकुंवर, सोनाई बाई, तिलेश्वरी सारथी, वेदबाई सिदार, राम बाई चन्द्रा, नीराबाई केंवट, सीता बाई, परमेश्वरी श्रीवास, पितरबाई यादव, श्रीमती रूखमणी साहू व बडी संख्या में शिवसैनिक तथा भक्त गण शामिल थे।
🙏🙏भवदीय🙏🙏
*शिवसेना जिला,कार्यालय जांजगीर*
जिला- जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)

0 Comments