हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष की कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। दिवाली हिंदुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस बार यह पर्व 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि आज ही के दिन श्री राम अयोध्या वापस आए थे और अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत की खुशी में अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया था। यह भी मान्यता है कि आज की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों के घर जाती हैं।
दिवाली का यह पांच दिवसीय उत्सव धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज तक मनाया जाता है। दिवाली के दिन लोग अपने घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं और दिए जलाते हैं। वहीं, शाम के समय आतिशबाजी भी की जाती है।
0 Comments