बिर्रा में यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति-सहस्त्रधारा के साथ श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का समापन


 

छत्तीसगढ़ उपसंपादक -- जितेन्द्र तिवारी

बिर्रा में यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति-सहस्त्रधारा के साथ श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का समापन


(यज्ञ समिति बिर्रा का आयोजन)


*बिर्रा*- यज्ञ समिति बिर्रा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा  प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी से आयोजित सप्त दिवसीय किर्तन-भजन श्री राम नाम जप सप्ताह महायज्ञ का शुभारंभ 24 नवम्बर को यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी के मंत्रोपचार से हुआ।  इस बार कोरोना महामारी के चलते इस आयोजन को सीमित कर दिया गया था और दो गज की दूरी मास्क हैं जरूरी का पालन कर पूजा अर्चना की गई।मठ मंदिर से श्री राम,जानकी और भाई लक्ष्मण की प्रतीमा को किर्तन भजन के साथ यज्ञ स्थल पर विराजित किया गया था।जिसका विधिवत यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति-सहस्त्रधारा  के साथ 1 दिसंबर को संपन्न हुआ मुख्य यजमान श्रीमती रंजना-विजय बहादूर  सिंह थे।गांव के किर्तन मंडलियों द्वारा सीताराम सीताराम राधेश्याम राधेश्याम भजन कर यज्ञ स्थल पर परिक्रमा कर आयोजन में सहभागिता निभाई।सप्त वरणीय पंडितों द्वारा सीताराम सीताराम राधेश्याम राधेश्याम का पठन किया गया। आयोजन को लेकर यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी,सप्त विप्र पं चित्रभानू पांडेय,पं भागवत प्रसाद पांडेय ,अंजनी   तिवारी, पं नरोत्तम पांडेय,पं संजय तिवारी, रेवती रमण तिवारी,पुजेरी सुदर्शन दास वैष्णव,समीति संचालन के संरक्षक लाल रेवती रमण सिंह,लालबाबा जी,विजय बहादुर सिंह,राहूल बाबा,सोमू सिंह,चेतन बाबा,छोटू बाबा,सुब्बू बाबा,सलाहकार श्रवणकुमार कश्यप,रोहनलाल कश्यप,जीवनचंद यादव,गीताप्रसाद, अमरनाथ कश्यप, अध्यक्ष घनश्यम प्रसाद कश्यप, उपाध्यक्ष सौखीलाल पटेल, कोषाध्यक्ष बिसाहूराम देवांगन,सचिव रामनारायण थवाईत,भीम कश्यप,एकादसिया साहू,तिजाउराम पटेल, घनश्यम कर्ष, नरेंद्र यादव,निलाम्बर सिंह,भोला कश्यप, लखनलाल देवांगन, कुंजीलाल देवांगन,बूचन,फिरतसिंह गोंड,लक्ष्मण पटेल,बहोरन ढीमर, कैलाश महापात्र,सुरेशचंद देवचंद यादव, कांशीराम श्रीवास,सम्मेलाल यादव,गोवर्धन देवांगन, रामकुमार देवांगन,गैनूराम,मन्नूलाल पटेल, पूरन पटेल,बुधराम, शिवप्रसाद,खदाराम कहार,छतराम सहित ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।आगामी समय के लिए यज्ञ समिति का नया गठन करने प्रस्ताव रखा गया है जिसमें सभी वरिष्ठजनों के सहयोग से संरक्षक राहूल बाबा, अध्यक्ष मणीलाल कश्यप, उपाध्यक्ष कुंजीलाल देवांगन,सचिव कुलकित साहू, कोषाध्यक्ष प्रकाश देवांगन सहसचिव लक्ष्मण पटेल सहित लगभग 18 सदस्यों पर सहमति जताई गई है।अंत में यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी व सलाहकार श्रवण कुमार कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments