ग्राम पंचायत ठाकुरदिया में युवाओं ने शोभायात्रा निकालकर मनाया बाबा गुरुघासीदास जयन्ती


 

जिला जांजगीर चाम्पा -- ठाकुरदिया 

जिला प्रमुख -- किशन कुमार बघेल :--

*ग्राम पंचायत ठाकुरदिया में युवाओं ने शोभायात्रा निकालकर मनाया बाबा गुरुघासीदास जयन्ती*


ग्राम पंचायत ठाकुरदिया में युवा समिति एवम ग्राम वासियो द्वारा 18 दिसम्बर गुरुघासीदास जयंती पर शोभायात्रा निकाला गया जिसमे गांव के सभी युवा व बुजुर्गों ने बढ़चढ़कर भाग भी लिया।समिति के अध्यक्ष किशन बघेल ने बताया कि यह शोभायात्रा ग्राम पंचायत ठाकुरदिया के सतनाम भवन से निकलकर नवागढ़ के सतनामी मोहल्ले के जय स्तम्भ के पास पहुँचा जहाँ गुरुघासीदास सेवा समिति द्वारा भब्य स्वागत किया गया।और जोर शोर से नारा लगाते हुए युवा समिति द्वारा नवागढ़ जैत खम्भ में नारियल व फूल चढ़ा कर श्रद्धा अर्पित कर रैली नवागढ़ बस स्टैंड पहुँचा जहाँ रामनिवास पांडे द्वारा रैली का स्वागत किया गया।तत्पश्चात यह शोभायात्रा नवागढ़ बस स्टैंड से राछा भाठा पंहुचा जहा प्रगतिशील सतनामी समाज के टीम ने राछा बस स्टैंड पर स्वागत कर जैतखम्भ के पास ले गया और वहाँ ध्वजारोहण कर शोभायात्रा कोटिया के लिये रवानगी हुआ जहाँ कोटियावासियो द्वारा थाली पर आरती सजाकर स्वागत किया गया।फिर शोभायात्रा वापस ठाकुरदिया पहुँच कर जय स्तम्भ पर जोर शोर से बाबा जी का नाराबाजी करते हुए ध्वज रोहण किया गया।शोभायात्रा में मुख्यरूप से दुजराम,भारद्वाज (सरपंच प्रतिनिधि)लीलाराम खूंटे (उपसरपंच प्रतिनिधि),कली राम,राजेन्द रात्रे,राकेश भारद्वाज, अविनाश,तुलाराम,संयोष,प्रताप,बसन्त,नीतीश,चंद्रपाल,सतीस,दीपक,धनेश,आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।अंत मे कार्यक्रम का आभार किशन बघेल व मुकेश भारद्वाज ने किया।

Post a Comment

0 Comments