कवि शशिभूषण स्नेही जी हुए साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित


 

छत्तीसगढ़ उपसंपादक --जितेन्द्र तिवारी

कवि शशिभूषण स्नेही जी हुए साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित 


छत्तीसगढ़ लोकहित हरित सृजन धारा सेवा समिति जो कि वर्तमान में प्रदेश के चौदह जिलों में अनेक प्रकार के जन कल्याणकारी ,समाज हितकारी सक्रिय एवं सराहनीय कार्य कर रही है  जिनसे तत्वावधान में जनपद पंचायत सारंगढ़  के साहू धर्मशाला रानीसागर भवन में 2 दिसंबर,बुधवार  2020  को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के शिक्षा,साहित्य,नारी सशक्तिकरण,रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्रों में कार्य  कर रहे विशिष्ट 16 प्रतिभावों एवं व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया |

उक्त समारोह में परिक्षेत्र के अनेक जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की माजूदगी में यह समारोह संम्पन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ी,हिंदी साहित्य के ख्यातिलब्ध साहित्यकार ,रचनाकार एवं प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोकप्रिय गीतकार कवि श्री शशिभूषण स्नेही जी को " साहित्य रत्न सम्मान " से सम्मानित किया गया जिसके लिए प्रदेश भर के साहित्यकारों तथा लोक कला मंच के कलाकारों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कर अपना हर्ष व्यक्त किया साथ ही परिक्षेत्र के साहित्यकारों,पत्रकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने भी बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है |

 शशिभूषण स्नेही जी पूर्व में भी कई संस्थाओं एवं अनेक साहित्यिक आयोजन समितियों द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं जिनमे छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान पवनी-2018,कृति साहित्य सम्मान-2018,प्रतिभा सम्मान पचरी-2019,कलमकार सम्मान-2020आदि शामिल हैं |

Post a Comment

0 Comments