बिर्रा मंडी में किसान हीरालाल बघेल की धान तौलकर खरीदी का शुभारंभ*




 


छत्तीसगढ़ उपसंपादक -- जितेन्द्र तिवारी

*बिर्रा मंडी में किसान हीरालाल बघेल की धान तौलकर खरीदी का शुभारंभ*


(क्षेत्र के खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ)


बिर्रा- कृषक सेवा सहकारी समिति बिर्रा पंजीयन क्रमांक 10-12 धान खरीदी केंद्र बिर्रा का उद्घाटन पूर्व जमींदार लाल रेवती रमण सिंह(लालबाबा जी), जनपद सदस्य श्रीमती पीलीबाई साहू,समीति अध्यक्ष मणीलाल कश्यप एवं सदस्यगण की उपस्थिति में किसान हीरालाल बघेल की धान तौलकर खरीदी का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम पं जितेन्द्र तिवारी के मंत्रोपचार से उपस्थित अतिथियों ने मां अन्नपूर्णा व किलो बांट की पूजन किए।इस अवसर पर लालबाबा जी ने सभी किसानों को बधाई दी एवं योजना का लाभ उठाने की बात की। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर पूर्व सरपंच रोहनलाल कश्यप, संस्था प्रबंधक नरेंद्र सिंह, धान खरीदी प्रभारी रामकुमार पटेल, उपाध्यक्ष पितांबर कश्यप,एकादसिया साहू,दलसाय पटेल,अभिराम कश्यप, सुरेश कुमार कर्ष, मोतीलाल कश्यप, कांशीराम कश्यप,कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक,मनोज,मुकेश,संदीप कुमार,फिरूराम,राजेश, सहित किसान उपस्थित थे। प्रथम किसान हिरालाल बघेल नगद ₹ 501  प्रदान कर कोविड- 19 का पालन करते हुए केन्द्र प्रभारी ने मास्क का वितरण किया गया।इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र तालदेवरी में भी धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।



Post a Comment

0 Comments