छत्तीसगढ़ प्रधान संपादक -- साकेत जांगड़े
कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर मेंं राष्ट्रध्वज लगाने सांसद ने रेल महाप्रबंधक को लिखा पत्र
कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेल मण्डल बिलासपुर के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज लगाने हेतु आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है। सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि साहस, बलिदान, सच्चाई, शांति एवं देश की सम्पन्नता का प्रतीक एवं देश का गौरव राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत बिलासपुर एवं रायपुर रेलवे स्टेशनों में लगाया जा चुका है। ऊर्जाधानी के रूप में विश्वपटल पर अपना स्थान बनाने वाले एवं कोरबा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जिला प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा रेलवे स्टेशन कोरबा में राष्ट्रीय ध्वज लगाये जाने हेतु मांग लगातार किया जा रहा है। औद्योगिक नगरी के रेलवे स्टेशन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाये जाने से निश्चित ही नगर की सुंदरता और बढ़ जायेगी और आने वाली नयी पीढ़ी में अनेकता में एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश प्रसारित होगा।

0 Comments