बिलासपुर गुरुद्वारा,तोड़े जाने पर सतनामी समाज की रैली आज, कलेक्टर सहित निगम आयुक्त को सौपेंगे ज्ञापन


बिलासपुर, : शहर विकास के नाम पर सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम व गुरू घासीदास मंदिर जो सन् 1960 में स्थापित किया गया था को तोड़ने के विरोध में आज महंत बाड़ा में जिले के सतनामी समाज की बैठक हुई. बैठक में नेहरू नगर रोड चौड़ीकरण के नाम पर स्मार्ट सिटी के लिए नियमानुसार 60 से 70 फीट रोड को चौड़ीकरण करने के बजाय 120 फीट तक निर्मित मकानों के साथ स्कूल भवन,  सतनामी समाज के मंदिर और जैतखाम को नगर निगम द्वारा तोड़े जाने की तीव्र निंदा की गई वहीं बैठक में मिट्टी तेल गली की तरह ही आगे भी 60 से 70 फीट जमीन में ही रोड निर्माण करने तथा शेष बची जमीन मे जैतखाम की पुनर्स्थापना 
करने, चौक का नाम संत गुरू घासीदास के नाम पर करने, स्कूल भवन व सतनाम धर्मशाला के लिए शहर के आसपास 5 एकड़ जमीन आबंटित करने, प्रभावित पीड़ित परिवार को शहर के अंदर आवास एवं उचित मुआवजा देने की मांगें शामिल है. उक्त मांगों को लेकर कल 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में महंत बाड़ा से रैली निकालकर विरोध प्रकट करते हुए कलेक्टोरेट पहुँच कर कलेक्टर एवं निगम आयुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौपेंगे.

Post a Comment

0 Comments