साकेत जांगड़े
छत्तीसगढ़ के इतिहास 19 लाख किसानों से खरीदा 84 लाख मीट्रिक टन धान - शैलेन्द्र डडसेना
करनौद- बम्हनीडीह ब्लाक के युवा कांग्रेस नेता शैलेन्द्र डडसेना ने बताया कि वर्तमान में पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अपने अंतिम चरण पर है और 20 सालों के इतिहास को तोड़ रिकार्ड खरीदी पूरे छत्तीसगढ़ में हो चुकी है आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में प्रदेश में खेती का रकबा बढा और लगभग ढाई लाख किसान बढे.
शैलेन्द्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे ज्यादा 19 लाख किसानोंसे 84 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हो चुकी है जबकि अभी 7 दिन की खरीदी बाकी है प्रदेश में धान खरीदी की ब्यवस्था की शुरुआत भी कांग्रेस सरकार के समय से हुई थी और आज लगभग 2000 धान खरीदी केन्द्र है पिछले साल किसानों का कुल रकबा 26 लाख 86 हजार एकड़ था जो आज बढकर 27 लाख 90 हजार एकड़ हो चूका है इस वर्ष ढाई लाख नए किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है लगातार भाजपा द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार की मदद से धान खरीदी में व्यवधान पैदा कर रही है प्रदेश में धान खरीदी हेतु कुल 475000 गठान बरदाने की आवश्यकता थी कांग्रेस सरकार ने मांग पत्र देकर साढे तीन लाख गठान बरदाना मांगा है केन्द्र की भाजपा सरकार ने 3 लाख की सहमति दी व 1 लाख 9 हजार गठान ही दिया फिर यहा किसानों के लिए मिलर्स से लगभग 2 लाख, पीडीएस से लगभग 1 लाख, किसानों से 40 हजार और प्लास्टिक के 70 हजार बरदाने की ब्यवस्था की गई ठीक इसी प्रकार केन्द्र ने 60 लाख मीट्रिक टन चावल की एफसीआई में सहमति दी अब मात्र 24 लाख टन की अनुमति दी ,जबकि छत्तीसगढ़ के किसानों ने भाजपा को 9 सांसद और कई राष्ट्रीय पदाधिकारी दिए पर भाजपा के किसी ने छत्तीसगढ़ के किसान हित में कोई मांग केन्द्र से नही की और इसी से भाजपा का चाल , चेहरा और चरित्र स्पष्ट हो गया है ,वही अब तक सिंधु बार्डर में 60 से ज्यादा किसान अपनी जान गवा चुके हैं शैलेन्द्र डडसेना ने बताया कि नोटबंदी और जीएसटी की तरह भाजपा ने तीन कृषि कानून को पहले राज्यसभा के सदस्यों को सस्पेंड कर पास कराया, अब उसमें कुल 18 संसोधन और डेढ़ वर्ष लागू नहीं करने को भी भाजपा वाले तैयार है,
शैलेन्द्र डडसेना ने बताया कि आज प्रदेश भाजपा के लगभग 500 से ज्यादा बड़े नेताओं ने राज्य की भूपेश सरकार पर भरोसा कर सहकारी समितियों में धान बेचा ,उन्हें भी मोदी के कृषि कानून पर भरोसा नहीं है आज मात्र दिखावे के लिए धरना - प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होने कहा कि मोदी सरकार के किसान विरोधी नीतियों का कांग्रेस पार्टी हमेशा विरोध करते आई है और करते रहेंगी, कांग्रेस किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में हमेशा कार्य करते रही है और आगे भी करते रहेंगी ।

0 Comments