प्रमुख छत्तीसगढ़ -- साकेत जांगड़े :--
गत दिवस छग के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी, गृह मंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी ने महासमुंद में साहू समाज के संभाग स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं अलंकरण समारोह में शामिल हुए।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ में तेलघानी बोर्ड का गठन किया जाएगा। तेलघानी बोर्ड के गठन से इस कार्य से जुड़े लोगों को एक नई पहचान मिलेगी और रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।
साहू समाज प्रगतिशील समाज है। इस समाज ने शिक्षा सहित अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सदैव अग्रणी कार्य किया है। कोरोना काल में भी सभी समाजों ने आगे बढ़कर काम किया। हमारे राज्य के सभी समाज की खूबी यह है कि हर परिस्थितियों के हिसाब से वे अपने आप को ढाल लेते है।
समाज की माँग पर इस दौरान रायपुर संभाग के पाँचों जिले रायपुर, महासमुन्द, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
साहू समाज के सभी सम्मानीयजनों का आभार...


0 Comments